चावल पर विवादास्पद बयान देने के बाद जापान के मंत्री तकु एतो ने दिया इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चावल पर विवादास्पद बयान देने के बाद जापान के मंत्री तकु एतो ने दिया इस्तीफा

जापान/अनीशा चौहान/-  जापान के कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन मंत्री तकु एतो ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान देकर देशभर में विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी चावल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि उनके समर्थक उन्हें इतना चावल उपहार में दे देते हैं कि वे चाहें तो उसे बेच भी सकते हैं।

उनके इस बयान के बाद जापान में भारी जनआक्रोश देखने को मिला, क्योंकि देश पहले से ही चावल की कमी और उसकी बढ़ती कीमतों से जूझ रहा है। आम जनता ने इसे संवेदनहीन और स्थिति की गंभीरता से अनभिज्ञता का प्रतीक बताया।

जनता और विपक्ष के तीखे विरोध के बाद तकु एतो ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह इस्तीफा प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्वीकार कर लिया है। सरकार ने जनता को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही चावल संकट को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

यह घटना जापान की राजनीति में यह दर्शाती है कि जनता की भावनाओं और जमीनी हकीकत से कटे हुए बयान कितनी जल्दी विवाद का कारण बन सकते हैं और नेताओं की कुर्सी तक हिला सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox