चरक आयुर्वेद संस्थान में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चरक आयुर्वेद संस्थान में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

-राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने की योग आयोजन में शिरकत

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली सरकार के नजफ़गढ़ स्थित चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में शनिवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्त्वावधान में 11 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक -प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) एम. बी. गौड़ ने कहा की इस वर्ष योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य है, भारत की इस पद्दति का लोहा आज पूरी दुनिया मान चुकी है। हमें योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। ताकि हम रोग और दवाईया दोनों से दूर रह सके। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की निदेशक डॉ. वंदना सिरोहा ने आयुष मंत्रालय द्वारा योग के प्रचार-प्रसार के लिए किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही कार्यक्रम में सहयोग के लिए संस्थान का धन्यवाद भी किया।

योग दिवस कोऑर्डिनेटर डॉ जयसिंह यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार डॉ. मानसी, डॉ.सृस्टि शर्मा एवं डॉ. गुंजन ने 500 से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया। स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के
स्नातकोत्तर अध्येताओं द्वारा योग की संगीतमय प्रस्तुति द्वारा सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा संस्थान के संकाय सदस्यों एवं डॉक्टर्स को भी सम्मानित किया गया। अंत में स्नातकोत्तर स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग की तरफ से डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (शैक्षणिक ) प्रोफेसर (डॉ.) भरत भोयर, चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. सुमेर सिंह अन्य संकाय सदस्य, डॉक्टर्स, कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं, मरीज एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox