चतरा में हुआ भीषण सड़क हादसा, दो छात्रों की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चतरा में हुआ भीषण सड़क हादसा, दो छात्रों की दर्दनाक मौत

-स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार बनी छात्रों की मौत का कारण

झारखंड/नई दिल्ली/ सिमरन मोरया/- झारखंड के चतरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 2 छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्राओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित सेरनदाग का है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की सुबह 7 बजे 2 छात्राएं पैदल स्कूल जा रही थी। इस दौरान टंडवा की ओर से तेज गति में आ रही स्कार्पियो वाहन ने उन्हें रौंद डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतका छात्राओं में एक की पहचान सेरनदाग गांव निवासी प्रमोद गुप्ता की 10 वर्षीय पुत्री कृति कुमारी व दूसरी इसी गांव की केशो साव की 11 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, मौत की सूचना के बाद छात्राओं के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छा गया है। छात्राओं की मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीण और स्वजनों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox