
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।. पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश दफ्तर में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह दस बजे आयोजित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के लिहाज से यह प्रेस कॉन्फ्रेंस महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गौरतलब है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था और भारतीय जनता पार्टी सरकार को तानाशाह बताते हुए उससे संविधान को खतरा बताया था।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव