गुजरात के बोटाद में मूसलाधार बारिश का कहर, करियानी नदी में कार बहने से 4 की मौत, 3 लापता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुजरात के बोटाद में मूसलाधार बारिश का कहर, करियानी नदी में कार बहने से 4 की मौत, 3 लापता

बोटाद/गुजरात/आनिशा चौहान/-  गुजरात के बोटाद जिले में मंगलवार को मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। करियानी गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में करियानी नदी के तेज बहाव में एक इको कार बह गई, जिसमें 9 लोग सवार थे। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

बारिश से बिगड़े हालात
बोटाद समेत भावनगर, अमरेली और सुरेंद्रनगर जिलों में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है। बोटाद के गढडा में 14 इंच और बरवाला तालुका में 178 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो राज्य में सबसे अधिक है। भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और कई सड़कें व पुल बंद हो गए हैं। खंभाड़ा बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। जिलाधिकारी जिंसी रॉय ने बताया कि बरवाला तालुका के 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और जिले में रेड अलर्ट लागू कर दिया गया है।

दर्दनाक हादसा
मंगलवार शाम को करियानी गांव के पास हुए इस हादसे में नदी में बह गई कार में 3 महिलाएं और 6 पुरुष सवार थे। NDRF वडोदरा के कमांडर इंस्पेक्टर विनय कुमार भाटी ने बताया कि अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं। दो पुरुषों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बोटाद की एसडीएम आरती गोस्वामी ने बताया कि “प्रशासन का पूरा ध्यान लापता लोगों की तलाश और प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने पर है।” NDRF और SDRF की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

प्रशासन सतर्क
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बोटाद जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सभी जिला कलेक्टरों को नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बोटाद शहर के भावनगर रोड स्थित कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उतावली और घेला नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox