‘गाड़ी थारा भाई चलावेगा’: वीर दहिया का नया गाना दे रहा है जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘गाड़ी थारा भाई चलावेगा’: वीर दहिया का नया गाना दे रहा है जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश

-शराब पीकर गाड़ी चलाने की लापरवाही पर संगीत के जरिए संदेश

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    शराब पीकर वाहन चलाना — एक ऐसी गलती है जो हर साल हजारों जिंदगियां लील जाती है। इसी गंभीर विषय पर अब जागरूकता फैलाने का जिम्मा उठाया है मशहूर हरियाणवी सिंगर वीर दहिया ने। उनका नया गाना ‘गाड़ी थारा भाई चलावेगा’ समाज को एक सशक्त संदेश देता है — “दारू पीकर गाड़ी ना चलाओ।”

द्वारका के रैडिसन होटल में हुआ शानदार लॉन्च
यह गाना हाल ही में द्वारका स्थित रैडिसन होटल में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग इवेंट में कई खास मेहमानों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शान बढ़ा दी।

मुख्य अतिथियों में शामिल रहे —

डॉ. नितिन शाक्य, एसडीएम पटेल नगर

राजेन्द्र कपूर, सीनियर चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं प्रेसिडेंट मेडल अवॉर्डी

सुनीता चौधरी, SNO, डीडीयू हॉस्पिटल

शैलेन्द्र कुमार, वाइस प्रेसिडेंट, जी एंटरटेनमेंट

स्टार कास्ट और टीम ने दी समाज को नई दिशा
कार्यक्रम में गाने के स्टार कास्ट वीर दहिया और सिमरन, प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर प्रकाश कुमार, तथा ‘हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध राघवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
इस मौके पर सभी मेहमानों ने युवाओं से अपील की कि वे जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और नशे की हालत में ड्राइविंग से बचें।

मनोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का मेल
‘गाड़ी थारा भाई चलावेगा’ सिर्फ एक मनोरंजक गाना नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक पहल भी है। गाने के बोल और वीडियो यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि एक पल की लापरवाही कितनी जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है।
वीर दहिया ने कहा, “अगर इस गाने से एक भी व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाने से रुक जाए, तो हमारी कोशिश सफल मानी जाएगी।”

SVD Entertainment ने किया डिजिटल रिलीज़
यह गीत SVD Entertainment के बैनर तले YouTube और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ कर दिया गया है। हरियाणा की इस नई सोच को दर्शक कितनी सराहना देते हैं, यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox