इन 4 शहरों से अयोध्या के लिए शुरू होगी नॉन-स्टॉप फ्लाइट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इन 4 शहरों से अयोध्या के लिए शुरू होगी नॉन-स्टॉप फ्लाइट

मानसी शर्मा/-  त्योहारों का सीजन आते ही हवाई यात्रा की मांग बढ़ जाती है और इस दिवाली पर स्पाइसजेट ने भक्तों व पर्यटकों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। एयरलाइन ने अयोध्या को चार बड़े शहरों – दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद – से जोड़ने वाली स्पेशल डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स की घोषणा की है। ये फ्लाइट्स 08 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रही हैं, जो राम जन्मभूमि के प्राचीन शहर में दिवाली मनाने वालों के लिए यात्रा को सुगम और किफायती बनाएंगी।

स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर डेबोजो महर्षि ने कहा ‘दिवाली पर अयोध्या जाना भगवान राम के जन्मस्थान पर उत्सव मनाने का सबसे पवित्र अवसर है। हम इन नई फ्लाइट्स के जरिए भक्तों और पर्यटकों के लिए यात्रा को आसान और सुविधाजनक बना रहे हैं। प्रमुख महानगरों से डेली फ्लाइट्स के माध्यम से दिवाली के दौरान अयोध्या पहुंचना अब पहले से कहीं ज्यादा सरल होगा, ताकि यात्री इस दिव्य माहौल में त्योहार का आनंद ले सकें।’

फ्लाइट्स का शेड्यूल और कनेक्टिविटी

बता दें, ये नई सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी, जिससे श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को बिना किसी परेशानी के पहुंचने में मदद मिलेगी। स्पाइसजेट ने आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया कि फ्लाइट्स दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद से रोजाना संचालित होंगी। यह कदम अयोध्या के महाकुंभ एयरपोर्ट को और मजबूत करेगा। दिवाली के लिए अयोध्या को चार बड़े शहरों – दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद – से जोड़ा जाएगा। जो यात्रियों के लिए सबसे सुविधाजनक साबित होगी और लंबी दूरी की यात्रा को छोटा करेगी।

जानकारी के अनुसार, ये फ्लाइट्स स्पाइसजेट के बोइंग 737 और Q-400 फ्लीट पर संचालित होंगी, जिसमें स्पाइसमैक्स – भारत की सबसे ज्यादा स्पेस वाली इकोनॉमी सीटिंग – उपलब्ध होगी। तो वहीं. बुकिंग spicejet.com या ऐप के जरिए की जा सकती है, जहां कम कीमतों पर टिकट्स उपलब्ध हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox