गाज़ियाबाद में एशियन महिला यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2024 के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गाज़ियाबाद में एशियन महिला यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2024 के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

गाज़ियाबाद 28 सितम्बर 2024 ताईचुंग ताइपे में आयोजित होने वाली एशियन महिला यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2024 का तैयारी प्रशिक्षण शिविर आज उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल स संग संग एवं गाजियाबाद सॉफ्टबॉल संघ के तत्वाधान में तथा एच एल एम कालेज, दुहाई, गाजियाबाद के सहयोग से कालेज के ग्राउंड पर प्रारंभ हुआ ।

आज के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एच एल एम कालेज के डायरेक्टर श्री अनुज अग्रवाल थे इस अवसर पर एचएलएम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह पवार व विभाग के अन्य शिक्षक इस अवसर पर श्री लेखराज मौर्या जी महासचिव भारतीय सॉफ्टबॉल संघ, गाज़ियाबाद सॉफ्टबॉल संघ के चेयरमैन श्री संजीव त्यागी, महासचिव श्री पंकज सिंह, सचिव श्री अरविन्द बंसल, उपाध्यक्ष श्री सुबोध त्यागी, सहसचिव श्री संजीत हूण, सोभित त्यागी आदि उपस्थित रहे । सभी अतिथियों ने महिला खिलाडियों को आशीर्वाद प्रदान किया और टीम को स्वर्ण पदक जीत कर आने का आशीर्वाद दिया । उक्त जानकारी गाजियाबाद सॉफ्टबॉल संघ के सचिव अरविन्द बंसल और महासचिव पंकज सिंह ने दी ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox