शहीद मेजर अश्विनी कनव का जन्मदिन सम्मानपूर्वक मनाया गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहीद मेजर अश्विनी कनव का जन्मदिन सम्मानपूर्वक मनाया गया

नई दिल्ली/थान सिंह यादव /- आज शहीद मेजर अश्विनी कनव का जन्मदिन ए ब्लॉक पश्चिम विहार सोसाइटी में कनव परिवार और आर्य समाज पश्चिम विहार द्वारा शहीद मेजर अश्विनी कनव औषधालय परिसर में हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद मेजर अश्विनी की बहन डॉक्टर सुचिता मलिक और भाई अरविंद कनव ने उन्हें याद करते हुए उनके जीवन और बलिदान पर चर्चा की। परिवार ने शहीद की यादों को ताजा करते हुए उनके जन्मदिन को बड़े भावपूर्ण तरीके से मनाया।

इस अवसर पर दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने शहीद मेजर अश्विनी कनव को नमन करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुख की बात है कि दिल्ली सरकार शहीदों के सम्मान को भूलती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस शहीद के नाम पर औषधालय स्थापित है, वह विभाग भी उन्हें याद करने के लिए कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहा है। थान सिंह यादव ने दिल्ली सरकार से अपील की कि वह शहीदों के नाम से जुड़े स्थलों, स्मारकों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हर वर्ष उनके जन्मदिन और शहीदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करे, ताकि शहीदों का सम्मान और उनके बलिदान को समाज के बीच जागरूक किया जा सके।

आर्य समाज के हीरालाल चावला ने भी इस मौके पर शहीद मेजर अश्विनी कनव की स्मृतियों को याद किया और उनके जीवन की प्रेरणादायक घटनाओं पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में डॉ. उषा शशि दुर्गा (लेक्चरर), नरेश गुलाटी (प्रधान आर्य समाज), श्रीमती सावित्री चावला (पूर्व प्रधानाचार्य) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद को नमन किया और उनका जन्मदिन मनाया, जिससे उनके बलिदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जा सके।

इस अवसर पर शहीदों के प्रति समाज की जिम्मेदारी और उनके योगदान को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया गया, ताकि भविष्य की पीढ़ियाँ उनके बलिदान से प्रेरित हो सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox