
नई दिल्ली/- दिल्ली पंचायत संघ दिल्ली के गांवों को लाल डोरा, विस्तारित लाल डोरा क्षेत्र को मालिकाना हक दिलाने के लिए गांव बुढेला में गांव पंचायतों के प्रमुखों व दिल्ली देहात व गांवों के लिए काम कर रहे संगठनों के प्रमुखों की रविवार को पंचायत बुलाई है।
इसमें दिल्ली पंचायत संंघ प्रमुख थान सिंह यादव, साइकिल संस्था के अध्यक्ष पारस त्यागी और दिल्ली ग्राम विकास पंचायत के महासचिव डा0 रामनिवास सहरावत व गांव पंचायत प्रमुख आदि उपस्थित रहेंगे।
जिसमें गांवों को लाल डोरा से मुक्ति व मालिकाना हक दिलाने में देरी के लिए जिम्मेदार सरकार व संबंधित विभागों के खिलाफ निर्णय लिया जाएगा।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने माननीय प्रधानमंत्री का आभार जताया कि उनके प्रयास से प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत हमारा पड़ोसी राज्य हरियाणा के गांव आज लाल डोरा से फ्री होकर मालिकाना हक प्राप्त कर रहे हैं। जबकि दिल्ली देश की राजधानी होने के बावजूद गांवों का शहर दिल्ली में आज भी गांव मालिकाना हक के लिए भटक रहे हैं। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर पंचायत होगी। जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस