नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलिमहात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को नमन किया। सुबह 7:30 बजे से आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री ने गांधीजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि गांधीजी का जीवन साहस और सादगी का ऐसा उदाहरण है जिसने पूरी दुनिया को बदल दिया। उन्होंने सेवा और करुणा को समाज को सशक्त बनाने का आधार बताया।
पीएम मोदी का संदेश
गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा कि गांधीजी ने दुनिया को यह दिखाया कि कैसे सरल जीवन और दृढ़ विश्वास बड़े परिवर्तन का जरिया बन सकते हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत एक विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर बापू के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है।विजय घाट पर शास्त्री जी को नमनराजघाट से श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी विजय घाट पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी की ईमानदारी, सादगी और अदम्य संकल्प ने कठिन दौर में भी देश को मजबूती दी। उनके दिए नारे ‘जय जवान जय किसान’ ने पूरे भारत को आत्मनिर्भरता और देशभक्ति की दिशा में प्रेरित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आह्वान
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को संदेश दिया। उन्होंने अपील की कि गांधीजी के सिद्धांतों को जीवन में उतारते हुए हम सभी स्वच्छ, सक्षम और समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लें। राष्ट्रपति ने याद दिलाया कि बापू ने अस्पृश्यता, अशिक्षा और नशे जैसी बुराइयों को मिटाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे