गर्लफ्रैंड की नशे की लत पूरी करने के लिए बना वाहन चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गर्लफ्रैंड की नशे की लत पूरी करने के लिए बना वाहन चोर

-द्वारका एएटीएस ने किया गिरफ्तार, पहले से दर्ज है वाहन चोरी के 10 मामले

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एएटीएस द्वारका ने एक ऐसे अपराधी को पकड़ा है जो अपनी गर्लफ्रैंड की नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोर बन गया। आरोपी चोरी के वाहन बेचकर अपनी दोस्त के लिए नशा खरीदता था और खुद भी नशा करता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान साहिल के रूप में की है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक मोटर साइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले 10 वाहन चोरी के मामले दर्ज है।
                  इस संबंध में द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने प्रेसवार्ता में बताया कि इलाके में चोरी व वाहन चोरी की वारदात न हो, इसके लिए जिला एएटीएस की टीम को अपराध नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसीपी ऑपरेशन राम अवतार के निरीक्षण व इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई दिनेश कुमार, एचसी जयराम, एचसी रामरे, सीटी शिशपाल और सीटी राकेश की टीम ने जांच शुरू की।
                  इस क्रम में चोरी व वाहन चोरी से जुड़े घटनास्थलों पर पुलिस की टीम जाकर वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 25 मई को इंस्पेक्टर कमलेश के नेतृत्व में गठित टीम को पता चला कि नंगली विहार में एक शख्स वाहन चोरी की वारदात अंजाम देने आने वाला है। टीम ने घेराबंदी की। सूचना के आधार पर टीम को जैसे ही मोटरसाइकिल आरोपी नजर आया, उसे पकड़ लिया गया। छानबीन में पता चला कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल पर सवार है, उसे रणहौला इलाके से चुराया गया था।
                  पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घासीपुरा इलाके से एक स्कूटी बरामद की। पुलिस को इसने बताया कि चुराए गए वाहन किसी कबाड़ वाले को बेच देता था। जो रकम मिलती थी, उससे वह और उसकी महिला मित्र मादक पदार्थ खरीदते थे। आरोपी के खिलाफ 10 मामलों का अभी तक पता चला। जो स्कूटी बरामद हुई है, वह द्वारका नॉर्थ इलाके से चुराई गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox