गर्जिया मंदिर में महिलाओं के बीच दर्शनों को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गर्जिया मंदिर में महिलाओं के बीच दर्शनों को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

रामनगर/आनिशा चौहान/-  प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गर्जिया मंदिर में उस समय हंगामा मच गया जब दर्शन के लिए कतार में लगी महिलाओं के बीच आपसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों गर्मी की छुट्टियों और पर्यटन सीजन के चलते गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विशेषकर शनिवार और रविवार को यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसी ही भीड़ के बीच रविवार को मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार में महिलाओं के बीच कथित तौर पर आगे बढ़ने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।

वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं और आसपास मौजूद लोग उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी या पुलिसकर्मी मौके पर नजर नहीं आया, जिससे भीड़ नियंत्रण में भारी कमी उजागर हुई।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस घटना के बाद नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि गर्जिया मंदिर जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पर बेहतर सुरक्षा और कतार व्यवस्था होनी चाहिए ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सकें। फिलहाल मंदिर समिति या प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने व्यवस्थाओं की पोल जरूर खोल दी है।

श्रद्धालुओं की मांग है कि प्रशासन को भीड़ प्रबंधन के लिए उचित संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करनी चाहिए और मंदिर परिसर में साफ-सुथरी लाइन व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox