मानसी शर्मा /- 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है जिसको लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। तमाम वीआईपी और वीवीआईपी को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता भेजा रहा है। इसी बीच एक बार फिर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। और मुसलमानों से इस कार्यक्रम का विरोध करने की अपील की है। हाल ही में पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने भारत के खिलाफ जहर उगला है।
जारी किए हुए वीडियो में पन्नू ने कहा है कि, मुसलमानों अब वक्त आ गया है कि तुम भारत में ऊर्दूस्तान बनाओ। 22जनवरी का दिन मुसलमानों के खिलाफ मोदी का ऑपरेशन ब्लूस्टार है। आपको बता दें कि ऑपरेशन ब्लूस्टार अमृतसर में खालिस्तानी आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए चलाया था। इस ऑपरेशन में आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले मारा गया था।
पहले भी दे चुका है धमकी
वीडियो में पन्नू ने कहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमृतसर से अयोध्या तक हवाई अड्डों को बंद कर दिया जाएगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब पन्नू ने भारत को धमकी दी है इससे पहले पिछले हफ्ते भी आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 12 मार्च से निशाना बनाकर भारत को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी।
शामिल होंगे 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होने वाले हैं। हाल ही में शुरू हुए महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अबतक 40 से अधिक अनुरोध आ चुके हैं। ये अनुरोध मेगा आयोजन के दौरान चार्टर्ड प्लेन उतारने के लिए मिले हैं।इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी में भी न्योता दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कई भजनों को अपने सोशल मीडिया से पोस्ट किया है।


More Stories
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप