
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-कोरोना की दूसरी लहर में घरों में बंद रहे लोगों को तनाव मुक्त करने केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने एक नई पहल की शुरूआत के तहत लोगों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत सभा का आयोजन वेबिनार के जरिये किया। जिसमें तीन घंटे तक विवाह के लोकगीत व पंजाबी गिद्दे प्रस्तुत किये गए। यह कॅरोना काल में 234 वा वेबिनार था।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि ढोलक की थाप और संगीत मुर्दा व्यक्ति में भी नए रक्त व उत्साह का संचार कर देता है। कॅरोना काल के तनावपूर्ण वातावरण में संगीत सर्वोत्तम साधन है। खुश व प्रसंचित रहने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है हम 234 वेबिनार कर ज्ञान और खुशियां बांटते हैं। सुप्रसिद्ध गायक नरेन्द्र आर्य सुमन ने डोली सज के दुल्हन ससुराल चली और प्रवीन आर्या ने लठ्ये दी चादर और बाजरे दा सिट्टा पंजाबी गीत सुनाये। संगीता आर्या ने छड़या दी जून बुरी आदि गीतों से समा बांध दिया। इसके साथ ही सुदेश आर्या, दीप्ति सपरा, नरेश खन्ना, वीना वोहरा, निताशा कुमार, प्रतिभा सपरा आदि ने शादी का माहौल बना दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मधु बेदी व अध्यक्षता करते हुए उषा आहूजा ने अपनी सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। आचार्य महेन्द्र भाई, वीना आर्या, सौरभ गुप्ता, जनक अरोड़ा, राजश्री यादव, ओमप्रकाश अरोड़ा, उर्मिला आर्या आदि उपस्थित थे।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि