मानसी शर्मा /- राजस्थान के कोटा में आत्महत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने मौत को गले लगा लिया। इस घटना की सूचना पुलिस की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र दादाबाड़ी के वफ्फ नगर मे किराये पर रहकर तैयारी कर रहा था। मृतक छात्र फोरिद हुसैन (20) पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। मृतक छात्र पिछले साल ही कोटा आया था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है। आत्महत्या की वजह का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक के पिता के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पिछले साल कोटा आया था छात्र
मृतक छात्र नीट की तैयारी करने के लिए पिछले साल कोटा आया था। वह वक्फ नगर में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। सोमवार को छात्र दोपहर से ही कमरे में बंद था। शाम के समय अन्य छात्रों और मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन मृतक ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद सभी लोगों ने पुलिस को इस बारे जानाकारी दी।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजे को तोड़ दिया। कमर फोरीद संदिग्ध हालत में मृत मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी
होली के जश्न में खूनखराबा, चाकूबाजी में 20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल