केंद्र व राज्य सरकारों के सौतेले व्यवहार पर अर्ध सैनिकों में भारी रोष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केंद्र व राज्य सरकारों के सौतेले व्यवहार पर अर्ध सैनिकों में भारी रोष

-एक्स सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक बैठक में अर्ध सैनिकों किया अपना रोष व्यक्त

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एक्स सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन समुह केंद्र सीआरपीएफ जालंधर में किया गया। इस बैठक में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर दिल्ली के प्रतिनिधियों के अलावा 250 पूर्व अर्धसैनिकों व पैरामिलिट्री शहीद विधवाओं विरांगनाओ ने शिरकत की।

                कॉनफैडरेशन एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा अर्ध सैनिक बलों के प्रति किए जा रहे सौतेले व्यवहार की कड़ी भर्त्सना की। उन्होने कहा कि अगर सरकार ने हमारी जायज मांगों को अनदेखी की तो हिमाचल व कर्नाटक जैसे नतीजे ही देखने को मिलेंगे।
                   इस मौके पर श्री पीएस संधू अध्यक्ष पंजाब द्वारा जवानों की पुरानी पैंशन बहाली, राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड व पैरामिलिट्री स्कूल व अर्धसैनिक झंडा दिवस कोष के गठन की मांग दोहराई। मौहम्मद शेर खान, चौधरी मौहम्मद सादिक, अदालत हुसैन जम्मू कश्मीर, एमएल ठाकुर, मनबीर कटोच हिमाचल प्रदेश, बलबीर सिंह कार्डिनेटर, विरांगना शीला देवी हरियाणा, कॉनफैडरेसन महासचिव रणबीर सिंह दिल्ली व पंजाब से आए अन्य जिलों के सैकड़ों पूर्व पैरामिलिट्री परिवारों ने भागीदारी निभाई। पंजाब एसोसिएशन द्वारा इस मौके पर शहीद परिवारों की विधवाओं का सम्मान किया गया व पूर्व सैनिकों का माला व सरोपे भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री पीएस संधू अध्यक्ष पंजाब द्वारा 22 मई को ग्वालियर में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया एक्स पैरामिलिट्री सेमिनार के लिए आमंत्रण दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox