
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के रोहतक रोड पर दा ग्रेट डांस कपीटिशन का आयोजन हुआ। इस मे कई जगहो से आए प्रतिभागियो ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर मिसेज इंडिया डॉ किरण छिल्लर ने प्रतिभागियों को संदेश देते हुए कहा कि पढाई के साथ-साथ हमे दूसरी गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए तभी हम बहुमुखी प्रतिभा के धनी बन सकेंगे। इस प्रोग्राम में मिसेज इडिया 2019 रह चुकी डॉ किरण छिल्लर और फिट इंडिया अम्बेस्डर दीपक छिल्लर को सेलिब्रिटी गेस्ट आमंत्रित किया गया।

आयोजन पूजा और संजु भाटिया ने डॉ किरण छिल्लर का मालाएं और पगडी पहनाकर स्वागत किया। डॉ किरण छिल्लर ने कहा की डांस आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखता है। उन्होने कहा कि कोई भी आयोजन छोटा या बड़ा नही होता बस हमें उसमें पूरी गंभीरता से भाग लेना चाहिए। हमे शिक्षा के साथ साथ इस तरह के कार्यक्रमो मे भी बढ चढ कर भाग लेना चाहिए। वहीं फिट इंडिया अंबेसडर दीपक छिल्लर ने कहा कि शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए व्यायाम पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि यदि हम शारीरिक तौर पर फिट है तो जीवन में सब कुछ कर सकते हैं। उन्होने युवाओं को फिट रहने का गुरू मंत्र भी दिया।






More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,