जिला में जाम व सबमर्सिबल को लेकर जिला विकास समिति का बड़ा निर्णय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिला में जाम व सबमर्सिबल को लेकर जिला विकास समिति का बड़ा निर्णय

-नही होंगे जिला में सबमर्सिबल बंद, जाम व अतिक्रमण पर भी होगी कार्यवाही,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जिला दक्षिण-पश्चिम में समस्याओं को लेकर जिला विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उत्तम नगर विधायक और जिला विकास समिति के चेयरमैन नरेश बालियान ने कापसहेड़ा कार्यालय में जिला विकास समिति की बैठक ली इसमें विकास कार्यों में और तेजी लाने और अन्य विकास कार्य शुरू करने पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में दो अहम फैसले भी लिए गये जिसके तहत अब जिले में सबमर्सिबल के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जायेगी, साथ ही जिला में जाम व अतिक्रमण पर प्रशासन कड़ी कार्यवाही करेगा। बैठक में जिलाधिकारी हेमंत कुमार के साथ मटियाला के विधायक गुलाब सिंह यादव जनकपुरी के विधायक राजेश ऋषि पालन की विधायक भावना गौड़ और द्वारका के विधायक विनय मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए।
                  इस अवसर पर जिला विकास समिति के चेयरमैन नरेश बालियान ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से 2 बिंदुओं पर निर्णय लिया गया है इसमें पहला यह है कि इलाके में किसी भी जगह पर समर्सिबल लगे हैं तो उसे बंद नहीं किया जाएगा। नरेश बालियान ने कहा कि ऐसा निर्णय इसलिए लेना पड़ा क्योंकि गर्मी के इस मौसम में पानी की मांग काफी बढ़ गई है और सभी जगहों पर नल से पानी नहीं पहुंच रहा है इसलिए समर्सिबल को बंद करने पर जोर नहीं देने का फैसला लिया गया है। उन्होने कहा कि इस पर अधिकारियों के कहने के बाद भी जिला के अधिकारियों की टीम इलाके में समर्सिबल को बंद कर रही है जिसे लेकर यह निर्णय लिया गया ताकि अब आगे से ऐसा ना हो गर्मी के इस मौसम में समर्सिबल से लोगों को राहत मिल सके। नरेश बालियान ने कहा कि दूसरा बिंदु जिले में जाम की समस्या को लेकर था जिसमें उत्तम नगर से द्वारका तक के मार्ग से सभी अतिक्रमण हटाए जाने का फैसला लिया गया है ताकि यातायात सुगम हो सके। उन्होंने बताया कि यही स्थिति कापासेड़ा बॉर्डर पर भी बनी हुई है। जहां भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर शोर से चलाया जाएगा ताकि लोगों को सड़क पर जाम से न जूझना पड़े। इस अवसर पर डीएम कापसहेड़ा हेमंत कुमार ने बैठक में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया व आभार जताया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox