कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफीले पर हमला , एक समर्थक को लगी गोल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफीले पर हमला , एक समर्थक को लगी गोल

 मानसी शर्मा /- हरियाणा के कालका सीट से कांग्रेस पत्याशी के काफीले पर हमला हुआ है। चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। बता दें कि प्रदीप चौधरी अपने काफिला के साथ रामपुर ढडू जा रहे थे। उनके साथ एक कार्यकर्ता गोल्डी मोटर साइकिल पर जा रहा था।

इसी बीच कुछ गुंडा तत्व काफिला का पीछा करने लगे। उन्होंने तीन राउंड फायर किए हैं। बताया जा रहा है मोटर साइकिल सवार गोल्डी की छाती में गोली लगी है। उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर 6में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग से मचा हड़कंप            

काफिले में हमले के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तुरंत एंबुलेंस बुलाकर गोल्डी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि 5अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदीप चौधरी चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रदीप चौधरी काफिला रामपुर ढडू की तरफ जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले पर फायरिंग कर दी।  

हरियाणा कांग्रेस में मचा है घमासान                

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुमारी शैलजा कांग्रेस आलाकमान से नाराज हैं। वो एक हफ्ते से प्रचार नहीं कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान भूपेंद्र हुड्डा को ज्यादा तवज्जो दे रहा है। वहीं कांग्रेस ने भूपेंद्र हुड्डा के 72 समर्थकों को टिकट दिया है। वहीं कुमारी शैलजा के 9 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। बता दें कि कुमारी शैलजा टिकट बंटवारे से पहले रैली और चुनावी जनसभाएं कर रही थीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox