कहीं तबाही तो कहीं वरदान बना ताउते

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कहीं तबाही तो कहीं वरदान बना ताउते

-ताउते ने दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से दिलाई राहत, बारिश से मौसम हुआ सुहाना -महाराष्ट्र, गोवा व गुजरात में भारी तबाही मचाने के बाद, दिल्ली-एनसीआर के लिए वरदान बन रहा ताउते

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/एनसीआर/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अरब सागर में उठा ताउते तुफान महाराष्ट्र, गोवा व गुजरात में भारी तबाही मचाने के बाद पिछले दो दिन से ताउते का असर अब दिल्ली-एनसीआर में भी दिखने लगा है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में ताउते तबाही का प्रतीक नही बल्कि वरदान बनकर आया है। ताउते के असर के चलते दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है। वहीं किसानों के लिए ताउते वरदान बनकर आया है। गर्मी के कारण सूख रही फसलों को ताउते ने नया जीवनदान दे दिया है। वहीं ताउते ने दिल्ली-एनसीआर को भीषण गर्मी से भी राहत दिलाई है।  
                          ताउते तूफान का असर दिल्ली में भी दिख रहा है। अमूमन मई महीने में लू से तपने वाली दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। मंगलवार को तो पिछले एक दशक में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि आज दिल्ली में ताउते तूफान के असर से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश का जो अनुमान जताया गया था वह सही साबित हुआ है आज सुबह से ही बारिश हो रही है। तस्वीर में दिख रहा है कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में लगातार कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते यहां मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि लॉकडाउन के चलते किसी भी सड़क पर जाम नहीं लगा है।
                     सुहाने मौसम का असर है कि हल्की बारिश के बाद भी लोग टीकाकरण केंद्र पहुंचे हैं और बारिश में भीगने के बाद भी लाइन में लगे हुए हैं और कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। बीते दिनों जिस तरह से गर्मी पड़ रही थी उससे टीकाकरण की लाइन में लगने वाले भी परेशान हो रहे थे। यह तस्वीर है गाजियाबाद की जहां सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी और दोपहर बाद से यहां तेज बारिश हो रही है। बारिश के बाद से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है। नोएडा सेक्टर 70 की यह तस्वीर बताती है कि यहां मौसम कितना सुहाना है और लोग अपने घरों की बाल्कनी से इसका आनंद ले रहे हैं।
                    वहीं पूरे दिल्ली-एनसीआर में ताउते खेती के लिए वरदान बनकर आया है। पानी की कमी व भीषण गर्मी के कारण खेतों मे सूख रही किसानों की फसल को ताउते ने नया जीवनदान दे दिया है। किसानो के चेहरे पर खुशी लौट आई है और किसान ताउते का स्वागत कर रहे है लेकिन साथ लोग दक्षिणी-पश्चिमी राज्यों मंे ताउते के कारण हुए नुकसान पर अपनी संवेदना भी जाहिर कर रहे है। फरीदाबाद, हापुड़ व एनसीआर के अन्य शहरों में भी हल्की बारिश जारी है। मध्य मई में हो रही ऐसी बारिश और सुहाने मौसम को देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि दो दिन पहले तक यहां जला देने वाली धूप पड़ रही थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox