नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पाकिस्तान/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक तरफ पाकिस्तान पर तालिबान का सहयोग करने का आरोप लग रहा है तो वहीं दूसरी तरफ चीन व पाकिस्तान तालिबान से न केवल नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। बलिक तालिबान के सबसे करीबी दोस्त भी बनने की कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीक ए इंसाफ पार्टी की एक नेता ने टीवी चैनल के डिबेट शो में विवादित बयान देते हुए पाकिस्तान में खलबली मचा दी। नेता नीलम इरशाद शेख ने डिबेट में कहा कि तालिबान आयेगा और कश्मीर को जीतकर पाकिस्तान को देगा।
दरअसल, पाकिस्तान के एक निजी टीवी चैनल पर तालिबान पर हो रही एक डिबेट के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की नेता नीलम इरशाद शेख ने कहा है कि तालिबान पाकिस्तान के साथ है। तालिबान आएगा और वो कश्मीर जीतकर पाकिस्तान के सुपुर्द कर देगा। नीलम इरशाद का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये उन्होंने तब कहा जब एंकर समेत कई पैनलिस्ट तालिबान पर हो रही चर्चा के दौरान भाग ले रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने तालिबान और पाकिस्तान के गहरे संबंध होने का दावा भी किया।
नीलम इरशाद शेख ने आगे कहा इमरान सरकार बनने के बाद पाकिस्तान का मान दुनियाभर में बढ़ा है। तालिबान कहते हैं कि हम आपके साथ हैं और इंशा अल्लाह वे हमें कश्मीर फतह करके देंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने हमारे टुकड़े किए हैं और हम फिर जुड़ जाएंगे। हमारी फौज और सरकार के पास ताकत है। तालिबान हमारा साथ दे रहे हैं, क्योंकि जब उनके साथ ज्यादती हुई तो पाकिस्तान ने उनका साथ दिया था. अब वो हमारा साथ देंगे।
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता तालिबान की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं। लेकिन नीलम इरशाद शेख ने तो हद ही कर दी। हालांकि उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर मजाक भी बन रहा है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी तालिबान के लड़ाकों की प्रशंसा कर चुके हैं। उन्होंने तो तालिबानियों को आम नागरिक करार दिया था।
बता दें कि फिलहाल अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद तालिबान अब नई सरकार के गठन में जुट गया है। तालिबान ने मंगलवार को कार्यवाहक वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री और गृह के नाम पर मुहर लगा दी है। तालिबान के लड़ाकों ने 15 अगस्त पर काबुल पर कब्जा जमा लिया था। इससे पहले वो कई शहरों को अपनी जद में ले चुके थे।
-नीलम इरशाद शेख ने एक टीवी चैनल पर डिबेट के दके बयान से पाकिस्तान में मची खलबली,





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद