कश्मीर आतंकी मुठभेड़ में हरियाणा जींद का जवान शहीद, 2 साल पहले हुई थी शादी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कश्मीर आतंकी मुठभेड़ में हरियाणा जींद का जवान शहीद, 2 साल पहले हुई थी शादी

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी मुठभेड़ में हरियाणा के जींद के नरवाना का जवान प्रदीप शहीद हो गया। जानकारी के मुताबिक शहीद प्रदीप कमांडो नरवाना के जाजनवाला गांव के रहने वाले थे। प्रदीप कमांडो 2015 में सेना में शामिल हुए। प्रदीप की 2022 में शादी हुई। सुरक्षा बलों के मुताबिक, कश्मीर के कुलगाम में दो इलाकों में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। जिसमें लांस नायक प्रदीप नैन बलिदान हो गये। प्रदीप की शहादत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के मुताबिक प्रदीप नैन का पार्थिव शरीर आज शाम तक पहुंचेगा।

सीएम सैनी ने जताया दुख

आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए पैरा कमांडो प्रदीप नैन की शहादत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुख जताया है। नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर प्रदीप नैन की फोटो शेयर कर परिवार को सांत्वना दी और उनके बलिदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि पूरा राज्य और सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ है।

अभय चौटाला ने जताया शोक

अभय चौटाला ने एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में हमारे वीर जवान प्रदीप नैन शहीद हो गए। नरवाना के गांव जाजनवाला से आने वाले इस वीर अर्धसैनिक कमांडो ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। हम सभी मातृभूमि की रक्षा के लिए आपकी वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox