कमलजीत सहरावत ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कमलजीत सहरावत ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड

-पश्चिमी दिल्ली को कई सौगात मिलने का किया दावा

पश्चिमी दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने अपने संसदीय क्षेत्र मे कराए जा रहे व हो चुके विकास कार्यों का आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रत्रकारों के सामने बयौरा रखा। उन्होने कहा कि भाजपा पार्टी ने 11 सालों में न केवल देश की सूरत बदली है बल्कि विकासशील से विकसित भारत की नींव भी रखी है।

उन्होने कहा कि पिछले 11 सालों में हमने नये भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत होते देखा। जिसमें हमने विकास की तरफ बढ़ते कदमों को देखा और सोशल वेलफेयर को किसी देश में अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जा सकता है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी हमने देखा है। आज देश में जिस तरफ भी जाते हैं हाईवे का जाल बना हुआ है। इन हाईवे के विकास से देश में टूरिज्म और व्यापार बढ़ा है।

प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कमलजीत सहरावत ने कहा कि बीते 11 वर्षों में पश्चिमी दिल्ली की तस्वीर बदली है। भारत वंदना पार्क, यशोभूमि, मल्टी स्पोर्ट्स एरिना और वीर सावरकर कॉलेज जैसे प्रोजेक्ट्स क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारत वंदना पार्क 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। वहीं, यशोभूमि जैसे अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि द्वारका सेक्टर 19 में 40,000 क्षमता वाला मल्टी स्पोर्ट्स एरिया बन रहा है और क्षेत्र में पांच नए खेल परिसर भी तैयार हो रहे हैं। क्षेत्र में वीर सावरकर कॉलेज (रोशनपुरा) और द्वारका वेस्ट कैंपस की नींव रखी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली देहात के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने 840 करोड़ रुपये की योजना में से 320 करोड़ पश्चिमी दिल्ली के गांवों के विकास के लिए स्वीकृत किए हैं। यूआर-2 सड़क, द्वारका एक्सप्रेसवे और शिवमूर्ति टनल जैसे प्रोजेक्ट्स दिल्ली को जोड़ने में क्रांतिकारी साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेट्रो विस्तार के तहत पश्चिमी दिल्ली को तीन नई लाइन नजफगढ़ से ढांसा, जनकपुरी से कालिंदी कुंज और कृष्णा पार्क लाइन का लाभ मिला है। साथ ही, 50,090 रेहड़ी पटरी वालों को लाभ, 40,000 से अधिक उज्ज्वला कनेक्शन और 22,000 आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox