कबाड़ी का बेटा निशुल्क कोचिंग पाकर बना पुलिसकर्मी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कबाड़ी का बेटा निशुल्क कोचिंग पाकर बना पुलिसकर्मी

-विद्यादान-महादान व भगतसिंह मैत्री संस्था द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर से ली कोचिंग

बहादुरगढ़/-   विद्यादान-महादान व भगतसिंह मैत्री संस्था के सहयोग से शहर में सिटी थाने के सामने निडिड कम्प्यूटर सेंटर पर संचालित निशुल्क कोचिंग क्लासेस शिक्षित युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। यहां पर मात्र छह महीने कोचिंग ग्रहण करके शहर के धर्मपुरा निवासी एक युवा मयंक ने उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में सफलता हासिल करके कॉन्स्टेबल के रूप में सरकारी नौकरी पाने के अपने सपने को साकार किया है।कोचिंग सेंटर में सफल अभ्यर्थी का जोरदार स्वागत किया गया।

बता दें कि मयंक के पिता कबाड़ी का कार्य करते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगे कोचिंग सेंटरों की फीस अदा करने में असमर्थ थे।ऐसे में मयंक वर्षों से युवाओं को सरकारी नौकरी हेतु निशुल्क कोचिंग प्रदान कर रहे दिल्ली पुलिसकर्मी और विद्यादान-महादान के संचालक अजय ग्रेवाल के सम्पर्क में आया और उनके सान्निध्य में परीक्षा हेतु प्रशिक्षण लेकर मात्र छह माह में ही सफलता हासिल की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox