ओडिशा/अनीशा चौहान/- ओडिशा में शुक्रवार, 16 मई को कालबैसाखी तूफ़ान के साथ आई आकाशीय बिजली ने भयानक तबाही मचाई। इस भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण एक ही दिन में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सबसे ज्यादा असर कोरापुट, गंजम, जाजपुर, धेनकनाल और गजपति जैसे जिलों में देखने को मिला। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 19 जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है।
दरअसल, शुक्रवार को ओडिशा के कई हिस्सों में कालबैसाखी तूफ़ान के साथ तेज बारिश और बार-बार आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। इस दौरान बिजली गिरने से 14 लोगों की जान चली गई, जिनमें छह महिलाएं और दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। मृतकों में कोरापुट में तीन, जाजपुर और गंजम में दो-दो, जबकि धेनकनाल और गजपति में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
घटना के बाद सभी घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस प्राकृतिक आपदा ने राज्य में आपातकालीन सेवाओं की खामियों को भी उजागर कर दिया है। विशेष रूप से जाजपुर ज़िले में एम्बुलेंस की देरी की शिकायतें सामने आईं, जिससे कई पीड़ितों को समय पर इलाज नहीं मिल सका।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी