अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कई अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि जब भारतीय सेना 9 मई की रात इस रणनीति और संवेदनशील अभियान को अंजाम दे रही थी, तब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन्हें तीन-चार बार फोन किया। उस समय प्रधानमंत्री सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक गहन बैठक में व्यस्त थे, इसलिए कॉल नहीं उठा सके। बाद में जब उन्होंने वेंस को कॉल बैक किया, तो अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने बताया कि पाकिस्तान भारत पर एक बड़े हमले की साजिश रच रहा है।
पीएम मोदी ने संसद में यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने वेंस को दो टूक शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, तो भारत का जवाब और भी सख्त होगा। उन्होंने कहा, “भारत गोली का जवाब गोले से देगा और दुश्मन को उसकी हरकत की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” इस सख्त रुख के बाद भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ढांचे के एक बड़े हिस्से को तबाह कर दिया, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि भारत अब पहले से कहीं ज्यादा निर्णायक और सख्त रवैया अपना रहा है।
22 मिनट में लिया 22 अप्रैल का बदला
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में बताया कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने पूरी तैयारी के साथ 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। पाकिस्तान को आशंका थी कि भारत इस बार चुप नहीं बैठेगा, इसलिए वह परमाणु हमले की धमकियां दे रहा था। लेकिन भारत ने किसी दबाव में आए बिना मात्र 22 मिनट में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर 22 अप्रैल के हमले का करारा जवाब दे दिया।
कांग्रेस पर सीधा हमला
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने बार-बार राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है। पीएम मोदी ने कच्चातिवु द्वीप, पीओके, अक्साई चीन और करतारपुर साहिब जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जमीन को दुश्मनों के हाथ सौंपने की ज़िम्मेदार कांग्रेस की नीतियाँ रही हैं।
उन्होंने कहा, “आज जो लोग पीओके वापसी की बात कर रहे हैं, उन्हें यह जवाब देना होगा कि उनकी सरकार ने पीओके को कब और क्यों गंवाया। अक्साई चीन को बंजर बता कर छोड़ देना क्या देशभक्ति थी?” प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी भी देश ने भारत पर दबाव नहीं डाला और न ही उसे रोकने की कोशिश की, जिससे भारत की संप्रभुता और वैश्विक ताकत का भी प्रदर्शन हुआ।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी