ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बड़ा खुलासा: मोहाली से यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार, पाक जासूसी नेटवर्क से संबंध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बड़ा खुलासा: मोहाली से यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार, पाक जासूसी नेटवर्क से संबंध

अनीशा चौहान/-  ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। महज चार दिनों में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। सीमा पार जहां दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, वहीं देश के भीतर छिपे गद्दारों पर भी कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में जांच एजेंसियों और पुलिस ने देशभर से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

मोहाली से एक और पाक जासूस गिरफ्तार
इसी क्रम में बुधवार को पंजाब के मोहाली से एक और पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम जसबीर सिंह है, जो पेशे से यूट्यूबर है और 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स वाला ‘जान महल’ नामक यूट्यूब चैनल चलाता है।

ज्योति मल्होत्रा से था सीधा संपर्क
पंजाब के डीजीपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने actionable इनपुट के आधार पर मोहाली में कार्रवाई करते हुए रूपनगर जिले के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि जसबीर का संबंध PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ था, जो एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क से जुड़ा है। इसके अलावा उसका संपर्क हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था।

तीन बार पाकिस्तान जा चुका है जसबीर सिंह
पुलिस की जांच के अनुसार, जसबीर सिंह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। वह दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। उसके पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान आधारित नंबर मिले हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश में था आरोपी
ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर सिंह ने अपने पाकिस्तानी संपर्कों से जुड़े साक्ष्य मिटाने की कोशिश की ताकि खुद को बचा सके। मोहाली में SSOC द्वारा एक एफआईआर दर्ज की गई है और व्यापक जासूसी-आतंकी नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox