नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- त्यौहारों के मौके पर हिन्दू देवी-देवताओं की अपमानजनक तस्वीरे ऑनलाइन बेचे जाने के मामले सामने आने पर दिल्ली महिला आयोग ने ऐसी आपत्तिजनक तस्वीरों के संबंध में एक शिकायत पर कड़ा रूख अख्तियार किया है। आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आयोग को शिकायतकर्ता ने बताया है कि कुछ लोग हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन बेच रहे हैं।
आयोग के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे कुछ ईमेल प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें देवी-देवताओं की कुछ तस्वीरें भी हैं, जिन्हें अश्लील तरीके से दर्शाया गया है। इस बारे में आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस करके इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विवरण के साथ एफआईआर की कॉपी मांगी है। इसके अलावा उक्त सामग्री को इंटरनेट से हटाने और इसे प्रचलन से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा है।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह कृत्य बेहद अपमानजनक है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है और समूहों के बीच दुश्मनी पैदा होती है। इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत इंटरनेट से हटाया जाना चाहिए।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई