एयर इंडिया में सुरक्षा की बड़ी चूक: डीजीसीए के ऑडिट में 100 खामियां, 7 गंभीर स्तर की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एयर इंडिया में सुरक्षा की बड़ी चूक: डीजीसीए के ऑडिट में 100 खामियां, 7 गंभीर स्तर की

अनीशा चौहान/-  भारत में विमानन सुरक्षा की निगरानी करने वाली संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हाल ही में टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया का ऑपरेशनल ऑडिट किया। यह ऑडिट 1 से 4 जुलाई के बीच गुरुग्राम स्थित एयर इंडिया के मुख्यालय में किया गया था। इस ऑडिट के दौरान डीजीसीए ने एयरलाइन की फ्लाइट शेड्यूलिंग, क्रू रोस्टरिंग और ट्रेनिंग प्रक्रियाओं की गहराई से जांच की।

ऑडिट में कुल 100 गड़बड़ियां पाई गईं, जिनमें से 7 ‘लेवल-1’ श्रेणी की थीं, जिन्हें सबसे गंभीर सुरक्षा खतरा माना जाता है। इन खामियों को 30 जुलाई तक सुधारने का निर्देश दिया गया है। बाकी अन्य कमियों को ठीक करने के लिए एयर इंडिया को अगस्त महीने तक की मोहलत दी गई है।

एयर इंडिया ने स्वीकारी अपनी गलती
एयर इंडिया ने डीजीसीए की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि वे इस रिपोर्ट के जवाब में डीजीसीए को अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया समय पर देंगे। साथ ही एयर इंडिया ने भरोसा दिलाया कि सभी खामियों को जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा। एयरलाइन ने इस ऑडिट प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता बरती और इसे सेवा सुधार का अवसर बताया।

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बढ़ी सख्ती
गौरतलब है कि 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 242 में से 241 यात्री मारे गए। इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हुई, जिसमें जमीन पर मौजूद लोग भी शामिल थे। इसके बाद से ही एयर इंडिया की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर कई सवाल उठे हैं। इस हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AIBB) कर रहा है, जिसने 12 जुलाई को अपनी 15 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट डीजीसीए को सौंपी थी।

यात्रियों की चिंता फिर से सतह पर
डीजीसीए की रिपोर्ट सामने आने के बाद एक बार फिर हवाई यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि लेवल-1 श्रेणी की खामियों को नजरअंदाज करना बड़े हादसों को जन्म दे सकता है। इसलिए यह आवश्यक है कि एयर इंडिया जैसे बड़े ब्रांड पर सख्ती से निगरानी रखी जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox