एमसीडी चुनाव में नजफगढ़ की जनता ने आप मंत्री को नकारा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमसीडी चुनाव में नजफगढ़ की जनता ने आप मंत्री को नकारा,

-चार सीटों में एक भी नही जीत पाई आप, अब कार्यकर्ताओं में असंतोष का माहौल -आत्ममंथन में जुटे कार्यकर्ता, मार्गदर्शन व दिशानिर्देश का बताया अभाव, सही उम्मीदवारों को टिकट न मिलना भी रहा हार का बड़ा कारण

नजफगढ़/नई दिल्ली/- दिल्ली में एमसीडी चुनाव हो चुके हैं और परिणाम भी सामने आ गये है। हालांकि दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत के साथ विजय हासिल की है लेकिन फिर भी कई विधानसभा ऐसी है जहां आप के दिग्गज नेता व कैबिनेट मंत्री होते हुए भी आम आदमी पार्टी को हार का मुह देखना पड़ा है। जी हां नजफगढ़ को दिल्ली देहात की राजनीति राजधानी माना जाता है और यहां से आम आदमी पार्टी के विधायक कैलाश गहलोत है जो दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री भी है लेकिन इस विधानसभा की चार पार्षद सीटों पर आप को हार का मुह देखना पड़ा है। या यूं कहें की नजफगढ़ की जनता ने आप के मंत्री को एमसीडी चुनाव में नकार दिया है।


                चुनाव परिणामों के करीब 15 दिन बाद अब आम आदमी पार्टी में जीत का खुमार उतरा है और पार्टी कार्यकर्ता अब अपने-अपने क्षेत्र का राजनीतिक आंकलन कर रहे है। ठीक इसी तरह नजफगढ़ विधान सभा की चारों पार्षद सीटों पर मिली हार पर भी अब कार्यकर्ता मंथन में जुट गये हैं। कुछ कार्यकर्ता सिर्फ एक सीट को छोड़कर इस हार को हालांकि मामुली अंतर की हार बता रहे है तो कुछ इसे लेकर मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठा रहें है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सही मार्गदर्शन व दिशा निर्देश नही मिलने से हम सीटे हार गये। वहीं कुछ का कहना है कि पार्टी ने सही व्यक्तियों को उम्मीदवार नही बनाया जिसकारण हम हार गये हालांकि कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा जोर लगाया और आम जन ने भी पूरा साथ दिया लेकिन उच्च नेतृत्व ने अपनी सही भूमिका नही निभाई। हर तरफ से रह-रहकर यही सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर मंत्री कैलाश गहलोत ने कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन क्यों नही किया।
              आप मंत्री कैलाश गहलोत की कार्यशैली से असंतुष्ट कार्यकर्ता अब केजरीवाल का दरवाजा खटखटाने की बात भी कह रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ नेता पार्टी में अपनी ही राजनीति कर रहे है जो आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए ठीक नही होगा। इसलिए उच्च स्तर पर भी पार्टी नेताओं का इस पर मंथन करना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox