एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा खुलासा कैसे मिली सीएम की कुर्सी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा खुलासा कैसे मिली सीएम की कुर्सी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई /मानसी शर्मा/-  जैसा कि आप सभी जानतें है , महाराष्ट्रा की कमान अब एक नाथ शिदें के हाथों में हैं। सोमवार को विधानसभा में विश्र्वास मत साबित करने के बाद से वे लगातार राज्य के विकास के लिए काम करने की बात कर रहें हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिदें ने सोमवार को सार्वजनिक रुप से कहा कि शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ उंनके हालिया विद्रोह के पीछे भाजपा कि सक्रिय भूमिका थी । शिंदे ने कहा कि गुजरात से गुवाहटी जाने के बाद वह फडणवीस से तब मिलते थे जब उनके गुट के विधायक सो रहे थे , लेकिन विधायकों के जागने से पहले वह लोट आते थे ।

विश्र्वास मत जीतने के बाद राज्य विधानसभा में शिदें की टीप्पणी से यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा नेता और X उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस दौरान शिंदे के नेत़ृत्व बाले समूह की नतिविधियों में सक्रिय रुप से शामिल थे। ज्ञात हो कि शिदें गुट के विधायक बीते माह के अंत में गुवाहाटी के एक लग्जरी होटल में ठहरे हुए थे। हालांकि बात ये हो रही थी कि शिंदे नें गुवाहटी से गुजरात पहुंचने के बाद फडणवीस से गुपचुप मुलाकात की थी । रिपोटों में दावा किया गया कि सुबह होने से पहले शिंदे गुवाहाटी के उस होटल में लौट  आए जहां वह 40 विधायको के साथ रुके हुए थे।

साथ ही शिदें ने बताया कि – ‘’ हमारे संख्या ( भाजपा कि तुलना में ) कम थी, लेकिन पीएम नरेंन्द्र मोदी ने हमें अपना आशीर्वाद दिया। शपथ लेने से पहले मोदी साहब ने मुझसे कहा था कि वह मेरी हर संभव मदद करेंगे। अमित शाह साहब ने कहा कि वह हमारे पीछे चट्टान की तरह खड़ें रहेगे। फडणवीस की ओर इशारा करते हुए शिंदें ने कहा , ‘’लेकिन वह सबसे बड़े कलकार हैं।

एकनाथ शिंदे ने बताया, ‘’जब मेरे साथ विधायक सो रहे होते थे तब हम मिलते थे लेकिन उनके उठने से पहलेम लौटते थे। ‘’ फडणवीस स्पष्ट रूप से शिंदे के खुलासे से कतराते दिखे। एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस का जिक्र करते हुए कहा , ‘’ कोई नहीं जानता कि वह कब क्या करेंगे। ‘’ बता दें कि बीते एक सप्ताह तक महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox