देहरादून/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचाराधीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी की स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही उनके विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण अभी भी किए जा रहे हैं।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बुधवार को बताया कि अस्पताल में उनकी प्रारंभिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई है, जिसके उपरांत, उन्हें अन्य जरूरी नियमित परीक्षण के लिए भर्ती किया गया है, जहां उनकी विभिन्न जांचें व आवश्यक उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में उनकी प्रारंभिक जांच की गई।
उल्लेखनीय है कि 80 वर्षीया सावित्री देवी के लिए मंगलवार को एम्स में परिजनों द्वारा नियमित जांच के लिए लाया गया था, जहां उन्हें वरिष्ठ नागरिकों के लिए बने विशेष जिरियाट्रिक वार्ड में रखा गया है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई