नई दिल्ली/उत्तम नगर/सिमरन मोरया/- दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक शातिर चोर आमिर उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक अवैध चाकू, तीन चोरी के दोपहिया वाहन और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
मामले के संदर्भ में डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छापेमारी 22 और 23 जून 2025 की मध्य रात्रि को थाना उत्तम नगर के बीट स्टाफ – हेड कॉन्स्टेबल जगबीर सिंह, नवीन, मुनि राज और कॉन्स्टेबल रमेश चंद की टीम द्वारा डीडीए पार्क, 100 फुटा रोड, उत्तम नगर, दिल्ली में की गई।
करीब रात 10:40 बजे, एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर काली बस्ती से आते हुए पुलिस टीम को देख कर पीछे मुड़ भागने की कोशिश करने लगा। सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान आमिर उर्फ मोंटी पुत्र मुन्ना खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी हस्तसाल रोड, उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह पूर्व में 06 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है
पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के तहत आरोपी के खिलाफ थाना उत्तम नगर में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद