इस रक्षाबंधन को बनाइए और भी खास जाने राखी बांधने का सही समय और सही वक्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस रक्षाबंधन को बनाइए और भी खास जाने राखी बांधने का सही समय और सही वक्त

मानसी शर्मा/- रक्षाबंधन भाई-बहन का एक पवित्र त्योहार है साल 2023 के सावन महीने में सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। आपको बता दें कि, इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा है, लेकिन इस भद्रा का साया होने की वजह से राखी बांधने की शुभ मुहूर्त को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि श्रावण पूर्णिमा पर भद्रा का साया हो तो भद्राकाल तक राखी नहीं बांधी जा सकती है। उसके समापन के बाद ही राखी बांधनी चाहिए, क्योंकि भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। 30 अगस्त को दिनभर भद्रा का साया है और इस दिन राखी बांधने के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं भाई को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त कब है।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ समय
इस साल 30 अगस्त, बुधवार के पूरे दिन भद्रा रहेगी, जिस वजह से अगर आप 30 अगस्त के दिन राखी बांधना चाहते हैं तो रात 9:03 मिनट के बाद राखी बंधवा सकते हैं.
31 अगस्त को सुबह 07:07 मिनट तक शुभ समय हैं. इससे पहले आप राखी बांध सकते हैं.

क्या होता है भद्रा काल?
भद्रा शनि देव की बहन का नाम है. जो भगवान सूर्य और माता छाया की संतान है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भद्रा का जन्म दैत्यों के विनाश के लिए हुआ था. ऐसा माना जाता है रावण को उसकी बहन ने भद्रा काल में राखी बांधी थी जिसकी वजह से रावण का अंत भगवान राम के हाथों हुआ. इसीलिए किसी भी शुभ काम को करते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि भद्रा काल ना चल रहा हो.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox