
मानसी शर्मा/- जैसा कि आप सभी जानते है , एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टूनार्मेंट का अगाज 30 अगस्त को होने वाला है। 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की सभी टिकट बिक चुकी है। वहीं मैच की टिकट के दाम सुन आप सभी के होश उड़ जायेंगे.
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार दोनों देश के फैंस को रहता है। इन दोनों देशों का मुकाबला विश्व के किसी भी मैदान पर वहां पर फैंस क्रेज कुछ अलग ही होता। इस भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा। इस मैच की सभी टिकटे बिक चुकी है। इस मैच को देखते हुए सबसे मंहगी टिकट की कीमत 300 यूएस डॉलर रखी गई है। भारतीय रुपये के मुताबिक इसकी कीमत 25000 रुपये बताई जा रही है। वहीं सबसे कम की टिकट 30 यूएस डॉलर भारतीय रुपये के मुताबिक 2500 रुपए रखी गई है।वहीं वीआईपी स्टैंड के टिकट के दाम लगभग 10हजार 500 रुपए हैं। एशिया कप के मैचों की टिकट को pcb.bookme.pk की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
4 सितंबर को नेपाल के साथ होगा मुकाबला
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला नेपाल के साथ 4 सिंतबर को खेला जाएगा। इस मैच की भी सभी टिकटे बिक चुकी है। इस मुकाबले की सबसे महंगी टिकट का दाम लगभग 4200 रुपए है. वहीं सबसे सस्ती टिकट का दाम लगभग 850 रुपए है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा