इमरान खान ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इमरान खान ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ

-बोले- उनकी विदेशों में कोई प्रॉपर्टी नहीं; भारत को बता चुके हैं खुद्दार मुल्क

इस्लामाबाद/- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की एक बार फिर तारीफ की है। एक स्पीच के दौरान इमरान ने कहा कि नरेंद्र मोदी की देश के बाहर कोई प्रॉपर्टी नहीं है, लेकिन हमारे यहां के नेताओं की दूसरे देशों में करोड़ों की संपत्ति है। इमरान ने अपने ही देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कोसते हुए कहा कि हमारे यहां के पीएम की विदेशों में अरबों रुपए की प्रॉपर्टी और करोड़ों का कारोबार है।

इमरान खान ने शहबाज को घेरा

इमरान खान लोगों से कह रहे हैं कि कोई मुझे एक देश का नाम बता दें, जहां लोकतंत्र हो और उसके वजीरे आजम के पास अरबों रुपए की प्रॉपर्टी देश से बाहर हो। हमारे पड़ोसी देश भारत के च्ड नरेंद्र मोदी की बाहर कितनी प्रॉपर्टी है। ये कोई सोच भी नहीं सकता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने देश के बाहर अरबों रुपए की प्रॉपर्टी और बिजनेस बनाए हुए हैं। इनके बच्चों के पास ब्रिटेन का पासपोर्ट है। यह इसका कुछ जवाब नहीं दे सकते। यह तब होता है जब ताकतवर के लिए एक कानून और कमजोर के लिए एक कानून होता है।

भारत को कोई आंखें नहीं दिखा सकता- इमरान

करीब 5 महीने पहले भी इमरान खान ने भारत की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि भारत हमारे साथ आजाद हुआ। उसे मैं बहुत बेहतर जानता हूं। मेरे वहां कई दोस्त हैं। वो एक खुद्दार कौम है। किसी सुपरपावर की जुर्रत नहीं है कि वो भारत को चला सके। कोई उसे आंख नहीं दिखा सके। वो रूस से तेल खरीद रहे हैं, जबकि उस पर बैन लगा हुआ है।

इमरान बोले- ऐसा होता है आजाद मुल्क

इमरान खान ने स्लोवाकिया में एक रैली में भारत की विदेश नीति की जमकर तारीफ की। यहां उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो दिखाया था, जिसमें जयशंकर रूस से सस्ता तेल खरीदने के सवाल पर जवाब दे रहे हैं। यह वीडियो दिखाते हुए इमरान ने कहा कि यह होता है एक आजाद मुल्क। भारत जिसे पाकिस्तान के साथ आजादी मिली थी। अगर नई दिल्ली अपने लोगों की जरूरत के हिसाब से अपनी विदेश नीति बना सकता है तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार क्यों नहीं।

पाक के पूर्व पीएम ने कहा कि अमेरिका ने भारत को रूस से तेल नहीं खरीदने के लिए कहा था, लेकिन भारत ने अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी होने के बाद भी उससे तेल खरीदा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox