
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ सिद्धार्थ राव/ नई दिल्ली/- भारत का प्रमुख मेन्सवियर ब्रांड, इंडियन टेरेन लुकास फिल्म के स्टार वार्स के सहयोग में अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाने के लिए तैयार है। ब्रांड ने फिल्म स्टार वार्स: द राइज ऑफ द स्काईवॉकर की रिलीज से पहले एक विशेष एडिशन स्टार वार्स कैप्सूल कलेक्शन लॉन्च किया है। इंडियन टेरेन युवा भारतीय मिलेनियल्स को लक्षित करता है जो काम और खेल के बीच में आरामदायक कपड़ों में तालमेल बैठा लेते हैं। स्टार वार्स कैप्सूल कलेक्शन में हर स्टार वार्स प्रशंसक के लिए कुछ न कुछ जरूर है। इस कलेक्शन में पुरुषों और लड़कों दोनों के लिए स्टाइलिश फ़ैन एपरेल शामिल हैं।
इंडियन टेरेन और इंडियन टेरेन बॉय डार्थ वेडर, डेथ स्टार, स्टॉर्मट्रूपर्स, मिलेनियम फाल्कन, बीबी 8, आर2डी2 तथा और भी कई किरदारों के साथ जीवंत रंगों और प्रिंटों में विभिन्न प्रकार के अनूठे ग्राफिक टीज़, स्वेटशर्ट्स और हुडी लेकर आया है। इस सहयोग के बारे में अपनी बात रखते हुए, श्री चरथ नरसिम्हन – मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, इंडियन टेरेन फ़ैशंस लिमिटेड ने कहा स्टार वार्स हममें से कई लोगों के लिए पुरानी यादें लेकर आता है और हम इस स्पेशल-एडिशन स्टार वार्स कैप्सूल कलेक्शन को लॉन्च करके खुश हैं। यह उस फिल्म सीरीज़ के प्रति हमारा सम्मान है जिसने वर्षों से इतने सारे दिलों को जीता है। हमें पक्का भरोसा है कि यह कलेक्शन हमारे सभी उपभोक्ताओं के बीच खूब सफल होगा।”





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद