गुरुग्राम/उमा सक्सेना/- हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र स्थित सिधरावली गांव में बीती रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी महिंद्रा थार गाड़ी में आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि पास में खड़ी मारुति वैगनआर भी उसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गाड़ियां घर के बेहद करीब खड़ी होने के कारण आग की लपटों से मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

परिवार सो रहा था, शोर सुनकर बाहर निकले तो जल रही थी थार
थार गाड़ी के मालिक रमन यादव ने बताया कि घटना के वक्त वे अपने परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे के आसपास अचानक बाहर से शोर सुनाई दिया। जब वे बाहर निकले तो देखा कि उनकी थार गाड़ी धूं-धूं कर जल रही थी। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही पलों में पास खड़ी वैगनआर भी उसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं।

पुलिस को दी सूचना, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज
घटना के तुरंत बाद रमन यादव ने पुलिस को सूचना दी और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आगजनी करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले भी हो चुकी है थार से छेड़छाड़, कार्रवाई नहीं होने का आरोप
रमन यादव ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी थार को निशाना बनाया गया हो। कुछ महीने पहले भी अज्ञात लोगों ने उनकी थार कार के शीशे तोड़ दिए थे। उस समय भी पुलिस में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब एक बार फिर हुई इस घटना से वे और उनका परिवार काफी भयभीत हैं।

गांव में दहशत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस घटना के बाद सिधरावली गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद