
नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/- नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दिचाऊ कलां मेन रोड पर आम आदमी पार्टी के नए विधानसभा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और इसे संगठन के लिए एक अहम कदम बताया गया।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही बड़ी मौजूदगी
उद्घाटन समारोह में नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता देवानंद शौकीन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, महावल मिश्रा, रमेश मटियाला, डॉ. पाराशर, सूरज गहलोत, संजय राठी, मनजीत मास्टर, मनजीत राजेश, केशव और नीतू चौहान सहित पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नए कार्यालय के लिए कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

संगठनात्मक मजबूती का केंद्र बनेगा कार्यालय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह नया कार्यालय संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां नियमित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें होंगी और प्रत्येक सप्ताह संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

जनता से जुड़े मुद्दों पर और तेज होगा काम
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और यह कार्यालय कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करेंगे।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।





More Stories
इस वर्ष हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन, 250 स्टालों का होगा पर्दापण
Mohit Yadav Wins Bronze at Commonwealth Karate Championship in Glasgow
शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26…काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
2000 सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग का प्रस्ताव बना MCD के लिए गले की हड्डी, अब स्थायी रूप से रद्द करने की मांग
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंग लीडर प्रकाश उर्फ चीना गिरफ्तार, पैर में लगी गोली