आधी रात की आग: सिधरावली में थार जलाकर फरार हुए रहस्यमयी बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पटौदी के गांव में जलती थार ने बढ़ाई दहशत

गुरुग्राम/उमा सक्सेना/-       हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र स्थित सिधरावली गांव में बीती रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी महिंद्रा थार गाड़ी में आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि पास में खड़ी मारुति वैगनआर भी उसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गाड़ियां घर के बेहद करीब खड़ी होने के कारण आग की लपटों से मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

परिवार सो रहा था, शोर सुनकर बाहर निकले तो जल रही थी थार
थार गाड़ी के मालिक रमन यादव ने बताया कि घटना के वक्त वे अपने परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे के आसपास अचानक बाहर से शोर सुनाई दिया। जब वे बाहर निकले तो देखा कि उनकी थार गाड़ी धूं-धूं कर जल रही थी। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही पलों में पास खड़ी वैगनआर भी उसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं।

पुलिस को दी सूचना, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज
घटना के तुरंत बाद रमन यादव ने पुलिस को सूचना दी और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आगजनी करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है थार से छेड़छाड़, कार्रवाई नहीं होने का आरोप
रमन यादव ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी थार को निशाना बनाया गया हो। कुछ महीने पहले भी अज्ञात लोगों ने उनकी थार कार के शीशे तोड़ दिए थे। उस समय भी पुलिस में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब एक बार फिर हुई इस घटना से वे और उनका परिवार काफी भयभीत हैं।

गांव में दहशत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस घटना के बाद सिधरावली गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox