आखिर जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आखिर जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

टीकाकरण की रफ्तार बनाए रखने के लिए जुलाई में 45 लाख खुराक की जरूरत है।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना का खौफ अब सब पर दिखने लगा है जो लोग कल तक कोरोना वैक्सीन को लेकर नई-नई भ्रांतियां फैला रहे थे वही लोग अब कोरोना से बचने के लिए कोरोना वैक्सीन ले रहे है। कोरोना का टीकाकरण अभियान इस समय दिल्ली में पूरे जोर पर है और इसी बीच मंगलवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। इससे पहले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी वैक्सीन लगवा चुके हैं।
दिल्ली सरकार कोरोना की रोकने के लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा रही है। टीकाकरण की रफ्तार बनाए रखने के लिए जुलाई में 45 लाख खुराक की जरूरत है। आप पार्टी की विधायक आतिशी ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र को बताया है कि शहर को जुलाई में 45 लाख खुराक चाहिए होंगे, ताकि मौजूदा टीकाकरण दर (1.5 लाख) बनी रहे। टीकाकरण के इस अभियान में 21 जून के बाद से कोई भी व्यक्ति टीकाकरण केंद्र पर जाकर और बिना एप पर पंजीकरण किए कोरोना टीका का लगवा सकता है। 21 जून के बाद से ही देश में हर दिन 66 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी, लेकिन रविवार को छुट्टी वाले दिन रात 11रू30 बजे तक मात्र 17.05 लाख लोगों ने ही कोरोना का टीका लगवाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox