अहमदाबाद प्लेन क्रैश: सिर्फ संवेदना से काम नहीं चलेगा, वजह ढूंढो- संजय राउत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: सिर्फ संवेदना से काम नहीं चलेगा, वजह ढूंढो- संजय राउत

-गुरुवार को बारामती में दादा को दी गई अंतिम विदाई -राष्ट्रीय राजनीति में छाया चिंता जनक माहौल

मुंबई/सिमरन मोरया/- बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत को खुद शरद पवार एक हादसा बात चुके हैं लेकिन उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने बारामती में अजित दादा के अंतिम संस्कार के समय पर ही मुंबई में प्लेन क्रैश पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की कोई जांच हुई है? उन्होंने आगे कहा कि जनता के सामने कुछ तथ्य और सत्य तो सामने जरूर आने चाहिए। संजय राउत ने आगे कहा कि कल एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का देहांत हो गया था। उन्होंने कहा कि इससे केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा देश सदमे में है। उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है? इसका जवाब जनता के सामने आना चाहिए।

बीजेपी पर बोला हमला
संजय राउत ने इसके बाद एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने बीजेपी को सीधे-सीधे निशाने पर लिया। संजय राउत ने लिखा कि बीजेपी ने बहुत अच्छा काम किया। दादा को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे पेज के विज्ञापन दिए गए। उनका क्या होगा? संजय राउत ने लिखा कि अजित पवार को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि बीजेपी यानी पीएम नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस ने अजित दादा पर जो 70,000 करोड़ रुपये के आरोप लगाए हैं, उन्हें वापस ले लिया जाए। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ जाने से पहले तक अजित दादा 70 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में आरोपी थे। महायुति में जाने के बाद उन्हें आरोपों से बरी कर दिया गया था।

बारामती में आखिरी विदाई
संजय राउत ने यह हमला ऐसे वक्त पर बोला है जब गुरुवार को लाखों लाेगों की भीड़ के बीच अजित पवार को बारामती में अंतिम विदाई दी गई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के तमाम दिग्गज नेता वहां मौजूद रहे। अजित पवार को उनके बेटों पार्थ और जय ने मुखाग्नि दी। पार्थ अजित पवार के बड़े बेटे हैं। विद्या प्रतिष्ठान के प्राणंग में दादा तुम्हे सलाम और अजित दादा अमर रहें के नारे लगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox