रोहतक/शिव कुमार यादव/- रोहतक के हुडा सिटी पार्क के गेट पर लगी स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा के बोर्ड को असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। एक स्वतंत्रता सेनानी के अपमान को लेकर लोगों ने रोष जताया। वहीं पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले की जानकारी देते हुए पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक दीक्षित व समाज सेवी नवीन शर्मा ने बताया कुछ असामाजिक तत्वों ने बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ऐसे लोग समाज के माहौल को खराब करना चाहते हैं। पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से पार्क का बोर्ड दोबारा लगाया जाए।
पहले यह बोर्ड लगा था
बता दें कि नगर निगम की 1 अक्टूबर 2023 को हाउस मीटिंग में रोहतक के नए बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क क ानाम पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर नामकरण किया था।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे