12 घंटे स्टेडियम रन और 10 के चैलेंज में बीआरजी ग्रुप के धावको का दबदबा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

12 घंटे स्टेडियम रन और 10 के चैलेंज में बीआरजी ग्रुप के धावको का दबदबा

-बादल ने 115.5 किमी दौड़कर पहला स्थान, प्रवीण सागवान ने 107 किमी दौड कर दूसरा स्थान प्राप्त किया -10 के चैलेंज में गुलाब, धर्मवीर, राजपाल, राजेश ने मारी बाजी

पंचकुला/हरियाणा/शिव कुमार यादव/- बीते रविवार को पंचकूला में आयोजीत 12 घंटे की स्टेडियम रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दबदबा लगातार कायम रहा। इस रन में बादल व प्रवीण ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।

          बीआरजी के कोच दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि बादल तेवतिया ने 12 घंटे में 116 किलोमीटर दौड़कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्रवीण सांगवान ने 107 किलोमीटर दौड़कर दूसरा स्थान, अनुराग 82 किलोमीटर दौड़कर तीसरे स्थान पर रहे। साथ ही शक्ति राणा और आर्यन डबास ने क्रू मेंबर के रूप में सपोर्ट किया। बादल अब अगले महीने आस्ट्रेलिया 24 घंटे की वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडीया टीम की तरफ से खेलेंगे।

          वही दिल्ली में होली रन का आयोजन डा. सुनिता गोदारा द्वारा नेहरू पार्क में होली रन कराई गई जिसमें बहादुरगढ रनर्स ग्रुप से गुलाब सिंह ने 40$ आयु वर्ग में पहला स्थान, धर्मवीर ने 50$ आयु वर्ग में पहला स्थान और राजेश दूसरे स्थान पर
राजपाल ने आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

         वही साथ ही बहादुरगढ़ रनर ग्रुप को “टीम सपोर्ट के लिए भी सम्मानित किया गया जिसमे समशेर सिंह, आकाश मिश्रा गुलाब सिंह, बह्म प्रकाश, सुनील सिकरी, राजेश रघुवंशी, सुरेन्द्र गुलिया शलभ खरे, राकेश सारण, गौतमेंदु सरकार, मीता सरकार, धर्मवीर ,संदीप, नवीन राणा, रामबीर जी, कृष्णा मूर्ति ने सफलतापूर्वक दौड पूरी की।
         सभी विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। बहादुरगढ़वासियो ने धावकों को और बी आर जी ग्रुप को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और आगे भी ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox