होली मिलन समारोह में दिखा हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई का अनूठा संगम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होली मिलन समारोह में दिखा हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई का अनूठा संगम

-मधुविहार में आरडब्ल्यूए ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन -होली, बुराइयों को खत्म करने और प्रेम सौहार्द को बड़ाने का त्योहार हैः रणबीर सोलंकी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पालम विधानसभा स्थित मधुविहार (दातानगर) रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन  हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मधु विहार, सोलंकी मार्केट प्रधान कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के रंगारंग कार्यक्रम के बीच लोगों ने आपस में प्रेम एवम सौहार्द्र का परिचय दिया। इस आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एवम समाज के सभी वर्गों के संभ्रांत नागरिकों ने बड़चड़ कर लिया हिस्सा।

         मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान, राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवम कार्यक्रम के संयोजक चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि हमारी आरडब्ल्यूए जाति, धर्म, राजनीति व पार्टीवाद से ऊपर उठकर कार्य करती है इसी का परिणाम है कि आज हम सभी यहां बड़ी संख्या में एकत्रित हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए हमे मानवता के आधार पर कार्य करना होगा तथा आज शहीदी दिवस भी है तो युवाओं को प्रेरणा लेकर नशे आदि से दूर रहना चाहिए तथा देश के विकास में बड़चरकर भागीदारी लेनी चाहिए।

          कार्यक्रम में उपस्थित पालम 360 गांवों के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द्र का ऐसा त्योहार है जिसमे किसी भी प्रकार की बुराई का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि पालम मधु विहार एवम राजापुरी अलग नहीं है बल्कि यहां के सभी लोग हमारे परिवार ही है और हम हमेशा मिलजुल कर रहते आ रहे है। उन्होंने आयोजक रणबीर सिंह सोलंकी की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा की समाज सेवा का ऐसा जज्बा विरले ही देखने को मिलता है जो रणबीर जी में है साथ ही युवाओं से कहा कि उन्हें नशे और बुरे व्यसन से दूर रहना चाहिए।
          मधु आरडब्ल्यूए के महासचिव जगदीश नैलवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली  हमे कटुता को भुला कर प्रेम एवम भाईचारे के साथ रहना सिखाता है।
          राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय महासचिव व फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के सचिव महेश मिश्रा ने कहा कि होली का त्योहार भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है जिसे भारत के अलावा भी विदेशों में रहने वाले भारतीय भी इसे बहुत हर्षोंउल्लास से मनाते है। उन्होंने कहा की आइए प्रण ले की हम अपने अंदर, आस पास एवम समाज में फैली बुराइयों का दहन करे और रंगो के इस त्योहार में भाईचारे को बढ़ाए। फेडरेशन के महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने अतिथियों का अभिवादन कर उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया।
          इस अवसर पर श्री गणेश अपार्टमेंट द्वारका के प्रधान निरंजन सिंह, श्रीमती अन्नपूर्णा राणा, वीरेंद्र गुप्ता, पोचनपुर से टायसन, फैडरेशन से विजवासन विधानसभा के अध्यक्ष रविंदर सोलंकी, पालम ब्रह्म प्रकाश, पंचशील कॉलोनी के प्रधान भागीरथ, मटियाला विधान सभा से संतोष गुप्ता, जगदीश चौहान, सूरज भान, नत्थू प्रसाद, प्रमोद गोयल और सरदार कुलदीप सिंह, जगदीश भडाना, सुरेंद्र झा, अब्दुल मजीद, शमशाद, अब्दुल हमीद, सरदार प्रेम प्रभाकर, हरिश्चंद्र राय, सतीश जैन, विनोद जैन, महेश वर्मा, प्रधान सतबीर, डी के सोलंकी व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox