अरविंद केजरीवाल के ‘यमुना पानी में जहर’ बयान पर हरियाणा सरकार ने दिया एफआईआर का आदेश दिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल के ‘यमुना पानी में जहर’ बयान पर हरियाणा सरकार ने दिया एफआईआर का आदेश दिया

अनीशा चौहान/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक बयान अब उनके लिए मुश्किल बन गया है। दरअसल, 27 जनवरी को केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि वे यमुना नदी के पानी में जहर मिला रहे हैं, जो दिल्ली की ओर आ रहा है। उनके इस बयान के बाद हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने भी उनसे 8 बजे तक इस आरोप के सबूत पेश करने को कहा है। अब सबकी नजरें केजरीवाल के सबूत और चुनाव आयोग की कार्रवाई पर टिकी हैं।

हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून की धारा 2 के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोला और दिल्ली और हरियाणा की जनता में डर फैलाने की कोशिश की है। विपुल गोयल ने कहा कि यह एक गंभीर आरोप है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केजरीवाल के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने क्या आरोप लगाए थे?

अरविंद केजरीवाल ने 27 जनवरी को कहा था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना नदी में जहर मिला दिया है। उनका दावा था कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने यमुना के पानी को दिल्ली की सीमा पर रोक लिया था, वरना बड़ी संख्या में मौतें हो सकती थीं। हालांकि, हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के इस आरोप को खारिज कर दिया था। इससे पहले, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की बात कही थी, लेकिन केजरीवाल ने किसी भी केमिकल का नाम लिए बिना यह कहा कि यमुना में जहर मिलाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जनवरी को केजरीवाल के इस बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मैं हरियाणा का पानी पीता हूं और दिल्ली के सभी लोग यमुना का पानी पीते हैं।” पीएम मोदी ने केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता कभी भी उनके इस झूठ को माफ नहीं करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox