कनाडा की पहली अश्वेत महिला प्रधानमंत्री बनने की ओर बढ़ रही हैं रूबी ढल्ला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कनाडा की पहली अश्वेत महिला प्रधानमंत्री बनने की ओर बढ़ रही हैं रूबी ढल्ला

अनीशा चौहान/- कनाडा में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारतीय-कनाडाई नेता रूबी ढल्ला इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रूबी ढल्ला ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। अगर वह प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेती हैं, तो वह कनाडा की पहली अश्वेत महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के पद से इस्तीफा देने के बाद देश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी बीच, प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के लिए भारतीय-कनाडाई नेता रूबी ढल्ला का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 22 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल किया था।

कौन हैं रूबी ढल्ला?

रूबी ढल्ला का जन्म कनाडा की राजधानी ओटावा से करीब 2000 किलोमीटर दूर विनिपेग शहर में हुआ था। उन्होंने 2004 में ब्रैम्पटन स्प्रिंगडेल से हाउस ऑफ कॉमन्स का चुनाव जीतकर भारतीय मूल की पहली महिला सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने कंजर्वेटिव नेता नीना ग्रेवाल के साथ संसद में प्रवेश किया।

रूबी ढल्ला ने 2006 और 2008 में भी इसी सीट से जीत हासिल की, लेकिन 2011 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 2015 में राजनीति से ब्रेक लेने का निर्णय लिया।

मॉडलिंग और होटल व्यवसाय में भी सफल हैं रूबी

राजनीति के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के अलावा, रूबी ढल्ला ने मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना नाम कमाया। वर्तमान में वह होटल व्यवसाय में भी सक्रिय हैं।

भारत के प्रति नजरिया

रूबी ढल्ला ने कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों को देखते हुए भारत और कनाडा के रिश्तों को मजबूत करने की अहमियत पर जोर दिया है। उनका मानना है कि कनाडा को अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को कम करने के लिए भारत समेत अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहिए। रूबी ढल्ला की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से कनाडा की राजनीति में एक नई दिशा मिल सकती है, और उनकी यह यात्रा भारतीय समुदाय के लिए भी गर्व का विषय बन सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox