अयोध्या में रामलला के आर्शिवाद के बाद आप ने शुरू की तिरंगा यात्रा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अयोध्या में रामलला के आर्शिवाद के बाद आप ने शुरू की तिरंगा यात्रा

-उमड़ी कार्यकर्ताओं की अपार भीड़, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी रहे मौजूद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यूपी की योगी सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि हमने यूपी में सरकार बनाने के लिए रामलला से आशीर्वाद ले लिया है। उन्होंने कहा कि आप किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी।
                        आम आदमी पार्टी ने अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा की शुरुआत कर दी है। यात्रा में आप कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी है। यह यात्रा गुलाब बाड़ी से प्रारम्भ हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह मौजूद हैं। इसके पहले अयोध्या पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी को अयोध्या के संतों ने आशीर्वाद दे दिया है। रामलला से भी आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अरविंद केजरीवाल एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं।
                        पूरी दुनिया में रामराज्य की बात होती है लेकिन राम के नाम पर बात करने वाली भाजपा अंत में क्या करती है, यह सभी जानते हैं। दिल्ली सरकार भगवान राम से प्रेरणा लेकर रामराज के सिद्धांतों पर सरकार चला रही है और राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिये हमने रामलला के सामने अर्जी पेश की है। तिरंगा यात्रा लेकर राम नगरी में लोगों के बीच जाएंगे। ये यात्रा आगरा से शुरू हुई थी। नोएडा में हुई और आज अयोध्या में है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार बने जो अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर काम करे। उत्तर प्रदेश की जनता ने साढ़े 4 साल पहले योगी सरकार बनाई थी। भाजपा ने वादा किया था कि भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाएंगे। गुंडाराज से मुक्ति दिलवाएंगे।, नौजवानों को नौकरी देंगे। किसानों की आय दोगुना कर देंगे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। यूपी की जनता सभी क्षेत्रों में ठगा हुआ महसूस कर रही है।
                        योगी सरकार ने गुंडाराज को बढ़ावा दिया। खुशी दुबे अपने परिवार के साथ जेल में है। हाथरस में एक बच्ची से दरिंदगी हुई। दरिंदगी करने वालों के साथ सरकार खड़ी हुई। भाजपा गुंडों के साथ खड़ी रही। बलात्कार करने वालों के साथ खड़ी रही। मीडिया वालों की आंख में धूल झोंक कर रात को चोरी छिपे अंतिम संस्कार करवा दिया गया।
                       दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कोरोना के दौरान बंद स्कूलों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के नाम पर 9 करोड़ रुपये ठगी की गई। सरकार ने 8 लाख का वेंटीलेटर 22 लाख में लिया। लोगों ने राम मंदिर के नाम पर चंदा दिया पर ये सरकार और भाजपा उस चंदे को खा गई। ये न आम के ना राम के हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए यूपी में सिर मुंडवा कर महिलाओं को पहली बार उत्तर प्रदेश में देखा गया। किसान फसल का दाम मांग रहे हैं तो सरकार उनको गुंडा और मवाली कह रही है। यह महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हम जब भी उत्तर प्रदेश के स्कूल देखने गए तो हमें स्कूल नहीं देखने दिया गया। देश में सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में मिल रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवाद भी है हिंदुत्व भी है। आज तिरंगा यात्रा लेकर निकले हैं। सिसोदिया ने कहा कि यूपी में कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। बता दें कि अयोध्या एक बार फिर राजनीति का केंद्र बन गई है। आज आम आदमी पार्टी नगर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके पहले सोमवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन किए।
                   आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि जानकीघाट में डिप्टी सीएम ने महंत रामप्रकाश दास, महंत विवेक आचारी, महंत पवन दास शास्त्री, महंत दिलीप दास, नागा रामलखन दास, महंत सीताराम दास, महंत रामटहल शरण वेदांती, महंत उमेश दास, आचार्य नारायण मिश्र सहित अन्य संत-धर्माचार्यों से भी आशीर्वाद लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox