मानसी शर्मा /- इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के बीच युद्ध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज इजरायल के शहर तेल अवीव पहुंचे हैं। ब्लिंकन इजराइल के साथ अमेरिका की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मध्य पूर्व का दौरा कर रहे हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा फिलिस्तीनी हमास उग्रवादियों के हमले के बाद युद्ध को खत्म करने का प्रयास होगा। दोनों देशों के नेताओं की बैठक में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक भी हिस्सा लेंगे और युद्ध के समाधान पर चर्चा की जाएगी।
ब्लिंकन इसीलिए भी कर रहे हैं दौरा
ब्लिंकन की इजरायल यात्रा को यहां फंसे और हमास द्वारा बंदी बनाए गए अमेरिकी नागरिकों को बचाने के लिए देखा जा रहा है। हमास द्वारा अगवा किए गए लोगों की रिहाई और गाजा नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर भी आज चर्चा हो सकती है।
अब तक 1200 इजरायली और 1500 आतंकी मारे जा चुके हैं
इजराइल पर हमास के हमलों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब इजराइल में कुल 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इजराइल की जवाबी कार्रवाई में हमास को भी भारी नुकसान हुआ है। इजरायली हमले में अब तक 1500 आतंकी मारे जा चुके हैं।


More Stories
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप